फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब मिले दो दर्जन शिक्षक

Fri, 29 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी व सह समन्वयकों ने जिले के 114 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 14 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र स्कूल से गैरहाजिर मिले। कई अनुदेशक तो लंबे समय से बिना किसी सूचना के गायब मिले। इस पर बीएसए सभी का अनुपस्थित दिवसों का वेतन मानदेय काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा बुजुर्ग में सहायक अध्यापक सैयदशाह आलम 18 से 28 जनवरी तक निरंतर अनुपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापिका मनीषा सोनी 28 जनवरी को गैर हाजिर मिलीं। अनुुदेशिका रिहाना अनुपस्थित मिलीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाराहट में अनुुदेशिका संगीता निरंजन 18 जनवरी से अनुपस्थित हैं। प्राथमिक विद्यालय रानीपुरा में जीतेंद्र कुमार वर्मा, प्राथमिक विद्यालय खांदी में प्रधानाध्यापक प्रदीप सेन अनुपस्थित पाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसारकलां में रजनी अहिरवार 16 सितंबर से बिना किसी सूचना के गायब हैं। प्राथमिक विद्यालय भुचेरा में सहायक अध्यापिका आराधना त्रिपाठी उपस्थिति पंजिका अपने घर पर रखे हैं। इस स्कूल में बच्चों को एक ड्रेस वितरित की गई। एमडीएम रजिस्टर में फर्जी हाजिरी भरा जाना प्रतीत हो रहा था।

प्राथमिक नवीन विद्यालय तेरई में सहायक अध्यापक विनोद पस्तोर व प्राथमिक विद्यालय तेरई में प्रियंका यादव अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नया बाग में सहायक अध्यापक अशोक शर्मा व सुषमा सुल्लेरे सुबह 11 बजे स्कूल में उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सहायक अध्यापिका सुषमा सुल्लेेरे अक्सर विलंब से स्कूल आती हैं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा ने सहायक अध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय बानौनी में सहायक अध्यापक मनोज कुमार दुबे गैर हाजिर पाए गए। प्राथमिक विद्यालय वारव में प्रधानाध्यापक रामसहाय द्विवेदी एवं अरुण कुमारी बिना किसी सूचना के गायब मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारव में सहायक अध्यापक अनुपम, अनुदेशक वंदना लक्ष्यकार, अजय प्रताप बिना किसी सूचना के गायब मिले। अजय प्रताप 11 दिन से गायब हैं। प्राथमिक विद्यालय सतलीगा में सहायक अध्यापक धीरज मोदी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय रानीकोडर में सहायक अध्यापिका रिंकी अग्रवाल एक जनवरी से बिना किसी सूचना से अनुपस्थित हैं। प्राथमिक विद्यालय गैदोरा की शिक्षा मित्र इंदिरा 18 जनवरी को चौपाल के दौरान गायब थीं।
विज्ञापन


 पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां में शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्रथम नोटिस जारी किया गया। क्रमोत्तर बांसी व बांसी नंबर दो में शैक्षिक गुुुणवत्ता खराब मिलने पर प्रथम नोटिस जारी किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतपुरा में अनुदेशक रिंकी साहू बिना किसी सूचना के गायब मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छापछौल में अनुदेशक रजिया सुल्तान बीस दिन से व दीक्षा बीस दिन से गायब हैं।

नौ शिक्षकों को प्रथम नोटिस
नगर क्षेत्र में शैक्षिक स्तर कम पाए जाने पर नौ शिक्षकों को प्रथम नोटिस जारी किया गया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय गोविंद नगर, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना, बड़ापुरा कन्या स्कूल, शताब्दी रामनगर स्कूल, प्राथमिक विद्यालय रावतयाना व प्राथमिक विद्यालय चमरयाना के शिक्षक शामिल हैं। एबीआरसी संजय श्रीवास्तव ने 14 व एबीआरसी शिवदत्त विदुआ ने 7 स्कूलों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें