फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो ट्रकों के बीच फंसी शिक्षक की कार, एयरबैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
हादसे के बाद मामूली चोटिल हुए दोनों ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार सुबह मसौरा बैरियर के पास हाईवे-44 पर एक कार दो ट्रकों के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार दोनों शिक्षक गंभीर चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। कार के एयरबैग खुलने से उन्हें बड़ी चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

कस्बा महरौनी के कायस्थपुरा निवासी और वर्तमान में शहर के आजादपुरा मोहल्ले में रहने वाले 48 वर्षीय सोमप्रकाश तिवारी शिक्षक हैं। वह ब्लॉक महरौनी के प्राथमिक विद्यालय देवरान में प्रधानाध्यापक हैं। वहीं, ग्राम सतवांसा निवासी और वर्तमान में शहर के चांदमारी मोहल्ले में रहने वाले 45 वर्षीय रविंद्र पटेरिया ब्लॉक महरौनी के जूनियर हाईस्कूल गढ़ौली में सहायक अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों शिक्षक कार से स्कूल जा रहे थे। उनकी कार मसौरा बैरियर के पास पहुंची थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार चालक सोमप्रकाश ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी और दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार से दोनों शिक्षकों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर चले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि कार के एयरबैग खुलने से दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई थीं और उपचार कराया गया है। हादसे की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक और सहायक भागे
हादसे के बाद आगे चल रहे ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। वहीं, कार को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और सहायक भी वाहन छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मसौरा बैरियर चौकी के पास खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें