फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक आत्महत्या प्रकरण : 48 घंटे बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी आत्महत्या प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर मृतक के पुत्र अनुराग गोस्वामी ने मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम चिकलौआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी ने नौ जुलाई को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि आत्महत्या से पूर्व उन्होंने तीन सुसाइड नोट लिखे थे। इनमें उन्होंने वर्ष 2002 की एक घटना का उल्लेख करते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एलवी एंटोनी देवकुमार समेत गांव के पांच लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

मामले में 10 जुलाई को थाना बार पुलिस ने तत्कालीन एसपी सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक के पुत्र अनुराग गोस्वामी का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।
-
चिकलौआ गांव में पीएसी तैनात
प्रकरण को देखते हुए गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिकलौआ में आधा प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। पीएसी के जवान गांव में लगातार गश्त कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

-
सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात
रविवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी चिकलौआ गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक शिक्षक के पुत्र और अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें