सिविल लाइन निवासी माजिद अली ने प्रभारी कोतवाली निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पुत्र अरमान अली कक्षा दो का विद्यार्थी है। पांच अगस्त को वह हिंदी की किताब घर भूल गया, इस पर शिक्षिका ने बच्चे को पीट दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।