फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका समेत दो अनुदेशकों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 03 Sep 2015 11:44 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर दो अनुदेशकों व एक सहायक अध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन



बीएसए रामपाल सिंह ने सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगचारी का निरीक्षण किया। स्कूल में नामांकित 146 के सापेक्ष 115 बच्चे उपस्थित पाए गए। वहीं, स्कूल से एक अनुदेशक गायब मिला, जबकि सहायक अध्यापिका को मीटिंग में शामिल होने जाना बताया गया। इस पर बीएसए ने दोनों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। प्राथमिक विद्यालय गंगचारी में गंदगी का साम्राज्य पाया गया। यहां नामांकित 213 में से 76 बच्चे उपस्थित मिले। स्कूल में तैनात अनुदेशक 21 अगस्त से निरंतर गैर हाजिर चल रहा है, जिस पर उन्होंने अनुपस्थित दिवस का मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। इसी ग्राम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का टीका व वजन कराया। इस दौरान पांच बच्चे अति कुपोषित चिह्नित हुए। प्राथमिक विद्यालय बिल्ला की व्यवस्थाएं ठीक मिली।

कई स्कूल रहे प्रभावित
तमाम स्कूलों के अध्यापकों को वजन दिवस में पर्यवेक्षक नामित कर दिया है। बृहस्पतिवार को नामित पर्यवेक्षकों का विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस कारण अनेक स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझते रहे । वहीं, कई स्कूलों में शैक्षिक कार्य बाधित रहा। शिक्षकों से लगातार गैरशैक्षणिक कार्य लिए जाने को लेकर अनेक अध्यापकों में नाराजी देखी जा रही है। हालांकि, कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें