फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत खोजे जाएंगे टीबी रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के अभियान के तहत शनिवार को सघन टीबी रोगी खोजो अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। अब घर- घर जाकर टीबी रोगी खोजे जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश को टीबी मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बख्शी ने बताया कि अभियान में जनपद की 20 प्रतिशत आबादी की घर- घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। लगभग 2,85,300 से अधिक लोगों तक टीमें पहुंचेंगी। जिन लोगों में टीबी के शुरुआती लक्षण जैसे लगातार बुखार रहना, भूख न लगना और वजन कम होना, दो सप्ताह से अधिक खांसी आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द आदि मिलेंगे, ऐसे लक्षणों वाले संभावित मरीजों के बलगम के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। अगर इनमें टीबी की पुष्टि होती है, तो इनका इलाज शुरू कराया जाएगा। अभियान में 116 टीमों को लगाया गया है, जिनकी निगरानी 23 सुपरवाइजर करेंगे। जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव निरंजन ने बताया कि जिला कारागार में कैदियों और वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें