फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी ने बालक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने चालक को पीटा, वीडियो वारयल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई में तेज रफ्तार एक लोडिंग टैक्सी ने सड़क पर जा रहे एक पांच वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। यह देख ग्रामीणों ने टैक्सी चालक की जमकर धुुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। ग्राम निवाई में एक पांच वर्षीय बालक सड़क किनारे खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक से खेलते हुए सड़क पर पहुंच गया और बालाबेहट से शादी समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार लोडिंग टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बच्चा दूर जा गिरा। यह देख वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और टैक्सी चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसका किसी ने वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। बताया गया कि बालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें