फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिविर में बच्चों को सिखाई प्रभु पूजन की विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर, जयपुर के तत्वावधान में जिनधर्म प्रभाविका आर्यिका सृष्टिभूषण माता ससंघ के सानिध्य में शिक्षण शिविर चल रहा है। शुक्रवार को अभिनंदनोदय तीर्थ पर बच्चों को सामूहिक रूप से संस्कार शिविर में प्रभु पूजन की विधि सिखाई गई।
प्रशिक्षण शिविर में शामिल बच्चे सुबह अभिनंदनोदय तीर्थ पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा में सम्मिलित हुए। शिविर संयोजक डॉ. आलोक शास्त्री, मुकेश शास्त्री, डॉ. राजेश शास्त्री एवं सांगानेर के विद्वानों के सहयोग से अष्टद्रव्य से पूजन कराने की विधि सिखाई गई। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए पाठशालाओं में अवश्य भेजें। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या ने अवलोकन किया। कहा कि वर्तमान में बढ़ रहे तापमान के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है। बच्चों को जागरूक करना होगा तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। बच्चों को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रूप से जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, राजेंद्र जैन, प्रफुल्ल जैन, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक मोदी ने किया।

-सांगानेर के विद्वानों ने की तीर्थवंदना
नगर में संचालित श्रमण संस्कृति संस्कार प्रशिक्षण शिविर में ज्ञानार्जन कराने पहुंचे संस्कार सांगानेर के विद्वानों ने शुक्रवार को अतिशय क्षेत्र सतोदय सेरोन जी में भगवान शांतिनाथ, नगर में ज्ञानोदय तीर्थ में भगवान मुनिसुव्रतनाथ एवं दयोदय तीर्थ गोशाला में प्रतिभा स्थली के दर्शन कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान जैन वीर व्यायामशाला के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंघई, राजेंद्र मास्टर, संजीव कडंकी, विजय जैन, राजेश चंद्रा, अभिषेक जैन, अजय जैन, रवींद्र कडंकी, शैलेंद्र सिंघई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
आज होगी परीक्षा: शिविरार्थियों की बालबोध पूर्वार्द्ध, उत्तरार्द्ध, छहढाला, इष्टोपदेश, द्रव्य संग्रह, तत्वार्थसूत्र श्रावकाचार, सर्वार्थ सिद्धि, जीवकाण्ड ग्रंथ की धार्मिक कक्षाओं की परीक्षा एक जून को प्रातःकाल होगी। शिविर का समापन दो जून को प्रातःकाल पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर में जिनधर्म प्रभाविका आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी, आर्यिका विश्वयश मति माता एवं आर्यिका विजिगिस्सा माता के सानिध्य एवं दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें