संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। विभागाध्यक्षों ने छात्र-छात्राओं का परिचय लिया और चिकित्सा सेवा का पाठ पढ़ाया।
मंगलवार से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू हो गई। सर्वप्रथम आचार्यों व सह आचार्यों ने पढ़ाई में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी। बताया कि चिकित्सीय कार्य मानव सेवा है। मानव सेवा करने के भाव के साथ पढ़ाई करें। प्रोफेसरों ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। आगे चलकर यही छात्र-छात्राएं चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।