जानकारी के अनुसार रात में करीब दो बजे ग्राम कडेसरा कलां हाईवे पर पवा साइन बोर्ड के पास ग्वालियर से बजाज पावर प्लांट जा रहे टैंकर क्रमांक एचआर 63 ए 4052 डिवाइडर से टकरा कर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई तथा पूरा टैंकर राख हो गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल शशिकांत दीक्षित मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड आई जिसे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।