गांव में सड़क के किनारे ग्राम सभा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य के तहत सड़क के किनारे ब्रिक्स बिछाने का कार्य चल रहा है। इसमें एक स्थान पर सड़क के लेवल से अधिक ऊंचाई पर बिछाने पर जनता ने ग्राम प्रधान की शिकायत की। बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उस काम को बंद करा दिया।
जनता की शिकायत थी कि सड़क से ऊंचाई में ईंटें बिछाने से बरसात में सड़क का पानी नालियों में न जाकर सड़क पर भरेगा। इससे सड़क खराब होगी और जलभराव के चलते लोगों को वाहनों निकलते समय भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा लेवल में पेवर न लगने से सड़क के किनारें चलना मुसीबत भरा होगा। जनता की शिकायत पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौके पर गए और हकीकत को देखा। इसके बाद उन्होंने मजदूरों की जमकर क्लास लगाई और उस स्थान के काम को तत्काल बंद करवा दिया।
सही कार्य न होने पर रुकवा दिया कार्य: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
कड़ेसराकलां। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र कुमार अगरिया से बात कर उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि ग्रामीणों की जानकारी के बाद वह स्वयं मौके पर गए। एक जगह मजदूरों द्वारा सड़क के लेबल पर पेवर न बिछाने के कारण उस काम को रोक दिया गया है। सही तरीके से कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों की भावना का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नालियों में कट बना कर पानी का बहाव भी नालियों की ओर कराया जाएगा।