फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो गुटों में बंटा तालबेहट बार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। बार संघ में अधिवक्ताओं की गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। दोनों गुट अपनी जिद पर कायम हैं। एक गुट ने तीस नवंबर को अध्यक्ष, मंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मतदान कराने का निर्णय लिया तो दूसरे गुट ने अपना चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए 14 दिसंबर को मतदान कराने का निर्णय लिया है।
एक गुट के एल्डर्स कमेटी के सदस्य रूप सिंह बुंदेला और हरीराम द्वारा जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीस नवंबर को अध्यक्ष, मंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मतदान होगा। मानसिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, धरमन लाल कुशवाहा ऑडीटर, रामरतन कुशवाहा सहमंत्री, प्रदीप कुमार कुशवाहा पुस्तकालय अध्यक्ष, अजय कुमार नामदेव, भानु प्रताप कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजीव राजपूत, भजनलाल पाल को कनिष्ठ सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दूसरे गुट की ओर से अध्यक्ष जहेंद्र सिंह और महामंत्री कृपाल सिंह ने भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बार की मतदाता सूची जारी कर दी। उन्होंने बताया कि विनोद अवस्थी की अध्यक्षता में बनी एल्डर्स कमेटी में भगवानदास गुप्ता, अवध किशोर पुरोहित, राजीव कुमार जैन और देवेंद्र नाथ शर्मा को रखा गया है। उनके अनुसार मतदान 14 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें