फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रांगण के बाहर समस्त अधिवक्तागण बैठे हड़ताल पर

विज्ञापन
पाली तहसील प्रांगण के बाहर बैठे अधिवक्तागण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली/ ललितपुर। तहसील प्रांगण के बाहर पाली अधिवक्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर कलम बंद हड़ताल रखी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं को जो बैठने की जगह दी गई है, वहां से दूसरी जगह जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नव सृजित निर्माणाधीन तहसील पाली में कार्य प्रारंभ होते समय अधिवक्ताओं को बैठने हेतु स्थान सुनिश्चित किया गया था और अधिवक्तागण अपने निश्चित स्थान पर बैठ रहे थे लेकिन अब अधिवक्ताओं को विस्थापित किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है जो कि सही नहीं है। पहले तहसील के मुख्य दरवाजे के ठीक दाहिनी ओर का संपूर्ण भाग अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के बैठने हेतु निश्चित किया गया था और उसी स्थान पर शेड बनाया जाना भी प्रस्तावित किया गया था। इसके अलावा न्यायालय में प्रस्तुत 200 से अधिक नए वादों को दर्ज नहीं कराया जा रहा है, जिससे वादकारी अधिवक्ता के प्रति रुष्टता दिखा रहे हैं। अधिकारियों को ज्ञापन पर हस्ताक्षर अधिवक्ता गण शिवकेश तिवारी, मनोज जैन, इमरत पटेल, अखिलेश तिवारी, मुकेश रजक, रमेश पाल, महिपाल पटेल, स्टांप बेंडर लक्ष्मण प्रसाद पाटकर, मुकेश कुमार, वीरेंद्र राजा, मुंशी आशीष कुशवाहा, रशूल शाह, अनवर शाह, अरविंद यादव, छोटे लाल अहिरवार, विष्णु शंकर शुक्ला, महेश कुशवाहा, अशोक टोंटे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें