फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के चलते तहसील कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला नदीपुरा, हाल नई तहसील परिसर निवासी एक तहसील कर्मचारी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहल्ला नदीपुरा, हाल नई तहसील परिसर पंप हाउस के पीछे निवासी संग्राम सिंह (44 वर्ष) पुत्र बाबूलाल अहिरवार कई दिनों से क्षय रोग की बीमारी से परेशान चल रहा था। बीते दिनों वह बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती भी रहा। बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने तहसील परिसर निवास पर था। शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो तहसील के अन्य कर्मचारियों ने उसे जाकर बुलाया, जब आवाज नहीं आई तो देखा कि उसका वह मृत अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शक्ति सिंह ने बताया कि उसका भाई लंबे समय से टीबी की बीमारी से परेशान चल रहा था। मृतक की पत्नी व दो बच्चे झांसी में रहते हैं। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें