फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफ को टी और एल को बताया आई

Tue, 18 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों का  निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की हालत पतली मिली। कई केेंद्रों पर अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले। वहीं बच्चों का शैक्षिक स्तर भी कमजोर पाया गया।
विज्ञापन


सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार ने हौसला पोषण मिशन की हकीकत जानने के मकसद से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र दुर्जनपुरा में ताले लटकते मिले। वहीं, सिद्दनपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य उप केंद्र भी बंद मिला। चौबयाना नंबर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे व अभिलेख भी मौके पर नहीं मिले, जिस पर उन्होंने नाराजी जाहिर की। उन्होंने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक चौबयाना, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालय का भी निरीक्षण किया। 

प्राथमिक विद्यालय कपासी में कक्षा तीन के छात्र व छात्रा हिंदी नहीं पढ़ सके तो जोड़ घटाना भी नहीं कर पाए। इस पर उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामुनधाना कलां में कक्षा आठ के छात्र  एफ को टी और एल को आई पढ़ रहा था। बच्चों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने अध्यापकों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि एक माह बाद इस विद्यालय का दोबारा निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें