फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के नाम पर बेची जा रही थी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर 16 आजादपुरा के सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। उन्हें घंटाघर मार्ग पर काफी हाउस दुकान खुली मिली। पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि दूध के नाम पर मिठाई बेची जा रही है। उन्होंने मिठाई नहीं बेचने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कलारी के सामने लगी लोगों की भीड़ को हटाया और अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि लॉज व होटलों पर चोरी से लाई गई शराब पिलाई जा रही है। इस पर उन्होंने होटलों व लॉज का पूर्णत: बंद रखने की हिदायत दी। दोबारा भीड़ एकत्रित होने पर कोविड-19 महामारी के फैलाने में सहयोग करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। स्टेशन से घंटाघर रोड पर काफी हाउस मिठाई की दुकान पर दूध बेचने के नाम पर मिठाईयां व अन्य सामग्री बेचने की शिकायतें मिलीं। उन्होंने पूर्व में दुकान बंद रखने की चेतावनी दी थी, लेकिन दूध के नाम पर दुकान खोली जा रही है।
श्री क्षेत्रपाल जैन मंदिर के पास सम्यक इलेक्ट्रीकल्स एवं श्रद्धा इलेक्ट्रीकल्स की दुकानें सुबह आठ बजे खुली मिलने पर बंद कराईं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का आदेश दोपहर में एक बजे से शाम 04 बजे तक इलेक्ट्रीकल्स दुकान खोलने का है। पास में ही बुक स्टोर की दुकान खुली होने पर बंद कराया गया। मोहल्ला लेड़ियां में देहरे मंदिर के पास नाई की दुकान खुली होने की शिकायत पर नाई की दुकान बंद कराई। बालहंस तिराहा डेम रोड पर फल व सब्जी के ठेलों के पास चेक किए। बिना पास वालों को वापस किया गया। साथ ही प्रत्येक ठेले वाले को मास्क लगाने व ठेले पर सेनेटाइजर रखने के निर्देश दिए। गोविंद सागर डेम के सिंचाई विभाग के गेट के पास ठेले पर बिना पास के जनरल स्टोर की सामग्री एवं कॉस्मेस्टिक की सामग्री बेचते मिलने पर उसे घर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ व मालथौन से आने वाले लोगों को बिना जांच के शहर में एंट्री नहीं दी गइ। उनको मोटरसाइकिल व कार सहित वापस कर दिया गया। गुरुनानक धर्मशाला के पास भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर भीड़ होने पर सोसल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। बालहंस तिराहा के पास अनमोल स्वीट हाउस एवं नाश्ता भंडार में अधिक भीड़ को वहां से हटाया गया। दूध व दही के साथ समोसा बिकने की शिकायत पर उसे चेतावनी दी गई। लॉकडाउन अवधि में समोसा नहीं बेचने के निर्देश दिए गए। सब्जी के फल व ठेले वालों को थोक रेट से बहुत अधिक कीमत पर सब्जी व फल नहीं बचने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें