फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में ललितपुर को मिला नौवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सर्वे (एचएमआईएस) पोर्टल के मानकों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जनपद आगे बढ़ रहा है। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को नौवां स्थान मिला है। पोर्टल के अनुसार प्रथम स्थान पर बलरामपुर, दूसरे पर उन्नाव, तीसरे पर प्रयागराज है। ललितपुर जनपद को यह रैंक आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान, महिलाओं द्वारा अपनाए गए परिवारनियोजन के साधन और प्रसव पूर्व जांचों में सर्वाधिक एचआईवी की जांच करने, प्रसव पूर्व गर्भवती की चार से अधिक जांचों आदि में बेहतर प्रदर्शन से मिली है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी रजिया फिरोज ने बताया कि जिला स्तर पर डीएम और सीएमओ के निर्देशन में एसीएमओ आरसीएच और अन्य एसीएमओ की मासिक बैठकों के दौरान ब्लॉक स्तरीय चिकित्साधिकारियों को दिए गए निर्देशों के सफल क्रियान्वयन से ही जिले को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया अभी जनपद को प्रथम रैंकिंग की ओर लाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी यूनिट, ब्लॉक प्रबंधन इकाइयों और एमसीटीएस आपरेटर का सहयोग से ही यह सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें