फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हुआ कोरोना को लेकर तैयार

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बना आइसोलेशन वार्ड - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना के संक्रमण बढ़ने से प्रदेश सरकार गंभीर हो गई है। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसके संक्रमण को रोकने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इससे कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार हो गया है।
विज्ञापन

आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना वाइरस पॉजिटिव होने पुष्टि के बाद प्रदेश शासन गंभीर हो गया है। संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में इससे निपटने की तैयारियां पूरी करने को कहा गया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दस बेड की सुविधा है। इस वार्ड को संक्रमण फैलने से रोकने के इंतजाम किए गए हैं। कक्ष की खिड़कियों में कांच के साथ जालियां भी लगाई गई हैं। कक्ष में संक्रमण रोगियों को भर्ती की सुविधा है। अस्पताल में दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गईं है। मॉस्क, मरीजों के उपचार व मिलने वालों के लिए पहनने वाली ड्रेस अलग से रखी गई है।
यह है आइसोलेशन वार्ड
आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित रोगियों को भर्ती किया जाता है। सभी पलंगों पर मच्छरों से बचाव के लिए अलग-अलग मच्छरदानी लगाई गई है। रोगियों से मिलने वाले व्यक्ति को सिर पर कैप व मुंह पर मॉस्क लगाकर अंदर जाने दिया जाता है। इसमें डेंगू, स्वाइन फ्लूूू, चिकिन पॉक्स, कोरोना वायरस आदि से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव
- नियमित साबुन से हाथ धोएं।
- खांसने व छींकने वाले व्यक्ति से दूरी बनाएं।
- बिना हाथ धोए नाक, मुंह व आंखों को न छुएं।
- खांसते समय टिशू पेपर का इस्तेेमाल करें।
- खांसी, जुकाम होने पर चिकित्सक से इलाज लें।
- मोबाइल फोन की स्क्रीन को साफ रखें।
- बाथरूम की सफाई करें।
- यात्रा में खान पान की वस्तुएं लेने से पहले हाथ धोएं।
- अस्पताल में जाना हो तो दही का सेवन करें।
- खांसी- जुकाम होने पर मॉस्क जरूर पहनें।
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। कोरोना से निपटने के लिए दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मॉस्क व अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

- डा. एसके वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें