फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन युवाओं के लिए अनुकरणीय: प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। युवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन युवाओं के लिए अनुकरणीय है। स्वामी विवेकानंद का एक-एक वाक्य हम सभी के जीवन में आनंद भरने वाला है। युवाओं को उनके साहित्य को पढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के सर्वाधिक लोकप्रिय नायक हैं। युवाओं को उनसे सबसे अधिक प्रेरणा प्राप्त होती है। युवा सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन मनोवैज्ञानिक दृष्टि से युवाओं को सर्वाधिक आकर्षित करता है। इस अवसर पर 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलराम द्विवेदी, डॉ. राजीव निरंजन, अनीता, ध्रुव किलेदार, फहीम बख्श, रवि कुमार, हरदयाल, रमेश पाल, संजय शर्मा, सुरेश कुमार, कामता शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वर्षा साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें