फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष जलाए 158 दीपक

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलित करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम भडरा में सहरिया बच्चों को कापी, किताब, पेन, पेंसिल, बिस्किट व मास्क वितरित किए गए। इससे पहले स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष 158 दीपकों का प्रज्ज्वलन किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं डिग्री कॉलेजों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात शाम को ग्राम बिरारी में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। जिला संयोजक पीयूष प्रताप बुंदेला, तहसील संयोजक महेंद्र कुमार, कानपुर प्रांत से आए एसएफडी प्रमुख अमन जय सिंह, जिला संगठन मंत्री सुमित प्रताप सिंह, झांसी के विभाग संयोजक राहुल राजपूत, जिला प्रमुख दीपक पाठक, जिला छात्रा प्रमुख शिवा राजे बुंदेला, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राठौर, नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी, नगर मंत्री जखौरा आदिश जैन, जिला एसएफडी प्रमुख शुभम वर्मा, विकास सोनी, दीपेंद्र साहू, अवधेश राजपूत, मोनू राजपूत, हर्ष चौबे, बीपी राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें