फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीटोरन में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मडावरा (ललितपुर)। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पडा हुआ मिला। घटना की सूचना थाना गिरार पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है ।
विज्ञापन

ग्राम कारीटोरन में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला जिसकी शिनाख्त रामगोपाल पुत्र मंगल राजपूत के रुप में की गई। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली पूरे गांव में सनसनी फैल गई देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । मृतक के पिता मंगल राजपूत ने प्रभारी निरीक्षक गिरार विमल कांत मिश्रा को दी गई तहरीर में बताया कि रामगोपाल उम्र 25 वर्ष का शव गॉव के ही पास सड़क किनारे पड़ा है। घटना की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक गिरार एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी श्याम नारायण घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही, गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतक रामगोपाल शराब का आदी था और शाम को शराब पीकर घर गया था। इसको लेकर पिता पुत्र में कुछ कहासुनी भी हो गई थी, जिसके बाद सुबह रामगोपाल का शव गांव में ही सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विमल कांत मिश्रा
थाना प्रभारी गिरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें