- गुड्स यार्ड के पास इसके निर्माण के लिए तलाशी जा रही जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर से खजुराहो रेल मार्ग शुरू होने से स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिल गया है। अब ललितपुर में पिट लाइन तैयार करने के लिए सर्वे होने लगा। गाड़ियों की धुलाई व पानी के लिए जनपद में अभी तक पिट लाइन नहीं थी। इससे जनपद में संचालित होने वाली ट्रेनों के लिए सुविधा भी होगी।
रेलवे ललितपुर स्टेशन को आर्दश स्टेशन बनाने के कई विकास कार्य रहा है, अभी तक रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन नहीं थी, जिससे यहां पर ट्रेनों की धुलाई व उनमें पानी भरने की व्यवस्था नहीं थी। रेलवे अब यहां पर पिट लाइन निर्माण के लिए विचार कर रहा है, रेलवे पिट लाइन निर्माण के गुड्सयार्ड क्षेत्र में सर्वे कर ली है। सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा होने के बाद इस प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड पिट लाइन पर गहनता से अध्ययन करने के बाद जब अनुमति प्रदान करेगा, अनुमति मिलते ही इस लाइन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पिट लाइन बनने के बाद ललितपुर से ट्रेन प्रारंभ होने की संभावना है। उम्मीद तो यही लगाई जा रही है। झांसी से लखनऊ तक संचालित होने वाली पैंसेजर ट्रेन व इंटरसिटी को भी प्रदेश के अंतिम जक्शन तक बड़ा दिया जाएगा। जिससे लोगों को प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचने में आसानी हो।
यह होता है पिट लाइन
पिट एक प्रकार का गड्ढा होता है। सामान्यत: ट्रैक के बीच में एक गड्ढा लंबाई में बनाया जाता है। इसमें खड़े होकर ट्रेन की सफाई की जाती है।
अभी पिट लाइन के सर्वे हुआ है, सर्वे के बाद बहुत से प्रक्रिया होती है, उनका पूरा करने के बाद रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी के बाद ही पिट लाइन निर्माण को हरी झंडी मिल सकेगी।
मनोज कुमार, पीआरओ, डीआरएम झांसी।