ललितपुर। बालबेहट बांध परियोजनाओं का सर्वे सितंबर तक पूरा हो सकता है। सिंचाई विभाग की ओर से किए जा रहे सर्वे के बाद दो छोटे बांध बनाए जाने हैं। इन बांधों का निर्माण सौर नदी पर होना है। इनकी क्षमता 5-8 मिलियन क्यूबिक मीटर जलस्तर होने के आसार हैं। साथ ही छोटे-बड़े नालों पर चेकडैम भी बनाए जाने हैं। इनकी क्षमता एक से चार मिलियन क्यूबिक मीटर होगी। परियोजना में बालाबेहट कस्बे को पेयजल आपूर्ति का ध्यान रखा जाएगा। विभाग तीन सौ हेक्टेयर भूमि इस बांध के लिए आवश्यक होगी। परियोजना के तहत कैनाल के बजाय प्रेशर पाइप से किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
बांध परियोजना का सर्वे कार्य सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कोई बांध परियोजना सौ वर्ष के लिए बनाई जाती है, इसके लिए सभी पहलुओं की जांच के बाद ही शासन को कार्ययोजना तैयार कर भेजी जाएगी। - शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड