फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र चुने गए कॉप ऑफ द वीक, एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
आरक्षी सुरेंद्र सिंह को कॉप ऑफ द वीक से सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों की हौसला आफजाई के लिए समय-समय पर पुरस्कृत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी सुरेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए कार्य को सप्ताह में सबसे जल्दी करने पर ‘कॉप ऑफ द वीक’ के लिए प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात आरक्षी सुरेंद्र सिंह गौतम को चुना गया। आरक्षी सुरेंद्र सिंह गौतम को बीते सप्ताह पूरे जिले की चरित्र पंजिका के कार्य को फीडिंग का जिम्मा सौंपा गया था। इस पर उन्होंने उक्त कार्य को समय से पूरा कर लिया। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए कॉप ऑफ द वीक के लिए चुना गया। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कॉप ऑफ द वीक का प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें