फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उज्ज्वला योजना की हकीकत जानने गांव पहुंचे पूर्ति निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सिलिंडर भरवाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी ब्लॉक क्षेत्र में उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को दिए गए गैस सिलिंडर की हकीकत जानने बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक पहुंचे। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लाभार्थियों को योजना के प्रति जागरूक किया।
विकास खंड महरौनी में कई घरों में चूल्हे के धुएं में उज्ज्वला योजना दम तोड़ रही हैं। गैस सिलिंडर भरवाने का खर्च वहन नहीं कर पाने से अधिकतर उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं। किसी ने चार साल तो किसी ने दो साल से गैस सिलिंडर नहीं भरवाया। ज्यादातर लाभार्थी लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 02 जनवरी को ‘चूल्हे के धूएं में दम तोड़ रही उज्ज्वला योजना’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक महरौनी चंद्रशेखर पंथ ने छपरट की सहरिया बस्ती पहुंचे। लाभार्थियों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को तीन माह में एक सिलिंडर निशुल्क दे रही है। इसके अलावा सिलिंडर भरवाने पर सब्सिडी भी दे रही है। उन्होंने लाभार्थियों से सिलिंडर समय पर भरवाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें