फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज
विज्ञापन

बुधवार को युवती ने अपने घर में लगाई थी फांसी
ट्यूशन के पैसे मांगने पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। नगर के अंजनी नगर में निवास करने वाली 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बुधवार को नगर के अंजनी नगर में निवास करने वाली एक युवती द्वारा अपने घर में दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस संबंध में समीप रहने वाले एक युवक पर युवती को आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगा था। इस संबंध में मृतका के भाई प्रदीप साहू पुत्र स्व0 हरीकिशन उर्फ पप्पू ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि आरोपी से जब उसकी बहन ने दो माह के ट्यूशन के पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे न देकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मर जाने को कहा। इस पर पुलिस ने आरोपी उदल राजा निवासी ग्राम कड़ेसरा बांसी हॉल निवासी अंजनी नगर तालबेहट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें