फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौंड़ा में एक वृद्ध ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम रौंड़ा निवासी कमतु पाल (65) पुत्र रामप्रसाद पाल अपने भाइयों के साथ गांव में रहता था। शनिवार की दोपहर में करीब एक बजे जब वह अपने कमरे में था, तभी उसने कमरे में छत के कुंदे पर धोती (ग्रामीण के पहनने का कपड़ा) से फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह कुछ देर तक दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मोहन पाल ने बताया कि उसके चाचा मृतक कमतु नौ भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अन्य भाइयों के साथ रहते थे और खेतीबाड़ी करते थे। फिलहाल फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें