फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नगवांस में एक ग्रामीण ने नशे की हालत में किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम नगवांस निवासी जसरथ (46) पुत्र हरप्रसाद अहिरवार खेती के साथ ही मजदूरी भी करता था। बीते एक सप्ताह से वह नशे की हालत में मोहल्ले में पहुंचता था और लोगों से उलझता रहता था। बीते रोज बृहस्पतिवार की रात करीब नौ से दस बजे के मध्य वह नशे की हालत में मोहल्ले में पहुंचा और लोगों को कुछ भी गलत कहकर उलझने लगा। जिस पर किसी ने डायल 112 को फोन कर दिया, जिस पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जसरथ को समझाबुझाकर उसे परिजनों की मौजूदगी में घर के अंदर कर दिया। इसके बाद रात्रि होने पर सभी परिजन अपने-अपने कमरे में जाकर सो गये, जबकि जसरथ अपने कमरे में था। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने उसके कमरे के दरवाजों की कुंडी बजायी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर परिजनों ने कमरे के दरवाजे तोड़ दिए और कमरे में जाकर देखा तो वह म्यारी पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के पिता हरप्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र एक सप्ताह से नशे की हालत में घर पहुंचता था। बीते रोज बृहस्पतिवार को भी वह नशे की हालत में पहुंचा और मोहल्लेवालों को गलत बोल रहा था, जिस पर डायल 112 पुलिस के पहुंचने पर पुलिस वालों ने उसे कमरे के अंदर पहुंचा दिया था। लेकिन सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं और वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें