फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
sucide image - फोटो : sucide image
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम बम्होरीसर में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे गमगीन परिवार का माहौल और दु:खमय हो गया। ग्राम बम्होरीसर निवासी भागीरथ (55) पुत्र चंदन अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाइयों से अलग रहता था। दो दिन पूर्व उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह गमगीन रहने लगा था। बुधवार को रात में प्रतिदिन की भांति वह अपने कच्चे मकान में सोने चला गया। सुबह लोगों ने मकान की म्यांरी से उसका शव लटकता देखा। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद उपनिरीक्षक साजेश कुमार मौके पर गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें