फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मसौराखुर्द गांव निवासी 29 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने का कारण घरवाले नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मसौराखुर्द निवासी पप्पू कुशवाहा (29) पुत्र भैय्यन कुशवाहा बुधवार की शाम को घर पर अपने 16 साल के भतीजे के साथ था। खेतों में इस वक्त थ्रेसिंग का काम चल रहा है इस कारण उसकी पत्नी और घर के बाकी परिजन खेत पर बने मकान में रुके थे। भतीजे का कहना है कि वह छत पर मोबाइल चला रहा था। उसी दौरान चाचा पप्पू नीचे चले गए। वह अपने मोबाइल का चार्जर लेने के लिए रात करीब सवा दस बजे नीचे आया तो देखा कि चाचा पप्पू मकान के बरामदे में बने पिलर से साड़ी के सहारे फांसी पर लटके हैं। उसने हंसिया से फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन 108 एंबुलेंस से पप्पू को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि पप्पू खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाइयों में छोटा था। उसकी सात व पांच साल की दो बेटियां और तीन साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें