फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने काटी हाथ की नस, घायल

विज्ञापन
hospital.jpg - फोटो : hospital.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में बृहस्पतिवार की दोपहर में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने अपने हाथ की नस काट ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगपुरा निवासी गोलू (22) पुत्र शिवदयाल यहां, वहां बेकार में घूमता फिरता रहता था, इसके चलते उसके परिजनों ने उसे समझाया और फिर जब वह नहीं माना तो उसे डांट फटकार दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह गुुस्से में घर से बाहर चला गया और उसने अपने हाथ की नस काट ली। जब आसपास के लोगों ने उसके हाथ से खून गिरते देखा तो घर जाकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें