फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान है किसान

Sun, 17 May 2015 01:16 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में सूदखोरों का कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है। सूदखोर के चंगुल में फंसे एक किसान ने डीआईजी को पत्र सौंपकर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग है।
विज्ञापन

डीआईजी झांसी को संबोधित शिकायती पत्र में ग्राम सौजना निवासी किसान सुनील पुत्र हरचरन साहू ने बताया कि घर के खर्च के चलते उसने वर्ष 2004 में मप्र के टीकमगढ़ जिले के ग्राम गुदनवारा निवासी एक व्यक्ति से 39000 रुपए दो रुपया प्रति सैकड़ा के हिसाब से लिए थे। एक साल बाद उक्त सूदखोर अपने साथियों के साथ उसके घर आया और धमका कर अन्य ग्रामीणों के समक्ष उससे व उसके भाई आत्माराम से 75,100 रुपये ले गया। इसके बाद वह वर्ष 2009 में दो लाख रुपये से अधिक बकायेदारी का हिसाब बनाकर उसके घर आया और रुपयों की मांग करने लगा। मना करने पर वह अपने साथियों के साथ बैंक से फाइनेंस कराए गए ट्रैक्टर और थ्रेसर को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने मारपीट और गाली गलौज भी की। इसके बाद वह 7 मई 2015 को जीप में सवार होकर पांच साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर एक बार फिर उसके घर पर आ धमका और गालियां देते हुए दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मना करने पर मारपीट करके पीड़ित के  भाई को अपने साथ ले गया और कहा कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो भाई को जान से मार देंगे। डीआईजी से कार्रवाई की मांग की है।

-------
बाक्स
---------
सूदखोरों का है मकड़जाल
सिलावन। तहसील महरौनी में सूदखोरों का मकड़जाल फैला हुआ है। पिछले दिनों प्रशासन और पुलिस ने इनकी धरपकड़ को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इससे सूदखोर भूमिगत हो गए थे, लेकिन अब वह फिर से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें