फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दरिंदगी ऐसी कि जिसने देखा रूह कांप गई

Sat, 25 Jan 2025 01:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। टौरिया के जंगल में दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दौरान हद दर्जे की दरिंदगी की गई। जब इस दरिंदगी से दिल न भरा तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
यह खुलासा पकड़े गए आरोपियों ने किया है। युवती की खोज के दौरान परिजन और ग्रामीणों ने जंगल में पड़ा उसका शव देखा तो उनकी रूह तक कांप गई। शव के पास खून से सनी लकड़ी पड़ी थी।
विज्ञापन

हृदयविदारक दृश्य के कारण ग्रामीणों ने परिजन को घटना स्थल से घर भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाइयों हरी सिंह और वीरू सहरिया ने बताया कि 23 जनवरी की शाम वह जंगल के पास बैठकर शराब पी रहे थे। करीब 4:30 बजे शौच के लिए एक लड़की जंगल की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

उनके अंदर का शैतान जाग उठा। वीरू ने लड़की का मुंह दबाया और दोनों उसे उठाकर जंगल के अंदर ले गए। जंगल में दोनों ने उससे दुष्कर्म किया था। युवती ने विरोध जताया तो उससे दरिंदगी भी की। दुष्कर्म के बाद उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद जंगल में छिप गए। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। युबह 7:35 बजे उन्होंने पुलिस टीम को देखा तो उनसे बचने के लिए तमंचे से फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें