फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना लक्ष्य के सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में कॅरियर काउंसलिंग हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के तालाबपुरा डोंडाघाट स्थित दिगंबर जैन सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

दिगंबर जैन देवगढ़ प्रबंध कमेटी के महामहिम संजीव जैन ने कहा कि छात्र जीवन में मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं संकल्पशक्ति के माध्यम से जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। जैन पंचायत ललितपुर के कोषाध्यक्ष सौरभ जैन ने बच्चों से चर्चा के माध्यम से जीवन में लक्ष्य निर्धारण की महत्ता एवं उसकी पूर्ति के लिए प्रयासों पर चर्चा की। काउंसलर रचना जैन एवं विवेक जैन ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विषय एवं संस्थान का चुनाव एक मुख्य घटक है। इसका चयन करते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। वर्तमान समय में इसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह के परामर्श उपलब्ध भी हैं। विद्यालय के प्रबंधक प्रफुल्ल जैन ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बच्चों के परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने पर विद्याय स्टाफ को बधाई देते हुए पूर्ण मनोयोग से बच्चों के भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षामंत्री संजीव जैन ने बच्चों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करना परम आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। इस अवसर इंटरमीडिएट में प्रथम स्वीटी विश्वकर्मा, द्वितीय वाली गौरी विश्वकर्मा और तृतीय मुस्कान एवं हाईस्कूल में प्रथम आशी राजावत, द्वितीय कनिष्का साहू व तृतीय स्थान पर रही भारती को पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षिका सुषमा जैन, मीना जैन, सोनम जैन, रुचि दुबे, जयंती, सौम्या जैन, स्मिता, विजय जैन, अक्षय जैन, शुभम मौजूद रहे। प्रधानाचार्या कल्पना जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें