फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चंद बोस जयंती धूमधाम से मनाई

Sun, 24 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती जनपद के अलग-अलग संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। सभी संगठनों ने नेताजी द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने नेताजी की जयंती को धूमधाम से मनाया व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष  रामरतन ने कहा कि नेताजी के जीवन का रहस्य पिछली सरकार वर्षों से फाइलों  में छिपाए बैठी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से जल्द की  रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने कहा कि  नेताजी ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी चर्चा विश्व में हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध में वे दुनिया के सबसे चर्चित व्यक्तियों में एक थे, उन्होंने आजाद हिंद फौज का निर्माण कर अंग्रेंजों को जबाव दिया।
विज्ञापन


इस दौरान नगर  अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, शशिशेखर पांडेय, देवेंद्र गुरु, कल्लन  कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास, गौरव गौतम, कुंवर बहादुर  बुंदेला, प्रदीप खटीक, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, मनोज साहू, राजकुमार जैन, नीलू सोनी, राजा जैन, अभिषेक साहू, सिमरन जीत सिंह, बाबू सिंह यादव,  राहुल राजपूत, प्रदीप साहू प्रधान भरतपुरा, अरविंद साहू, शीतल सिंह  राजपूत, अजय, डा.अविनाश, गजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

उधर, बुंदलेखंड छात्र विकास सेना के कार्यालय पर सेना अध्यक्ष परवेज पठान के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद धर्मेंद्र, डग्गीराजा, मकबूल राईन, रवि खटीक, शिवम साहू, नसीम बाबा, पंकज रैकवार, सुंदर साहू, रमन चौरसिया, कपिल देव, राहुल साहू आदि उपस्थित रहे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई, जिसमें विद्यालय के छात्रों और प्राथमिक विद्यालय कंचनपुरा के छात्रों ने प्रतिभाग किया। शिक्षक जितेंद्र गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्राम प्रधान मेघराज सिंह यादव, प्रधानाध्यापक रसीद खां, शमा खांन, ममता सोनी, रमेश सोनी, शरीफ खान, भगवत सिंह वैस, अर्चना सिंह, लवनीत कौर, राकेश कुमार, अरविंद सिंह, नौनी राजा, गिरधारी कुशवाहा, अशोक बरार, गोपीलाल अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

केपीएस डिग्री कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में डा.जनक किशोरी शर्मा, डा.जितेंद्र राजपूत, अखिलेश कुमार, अनुराग चतुर्वेदी, दीपक जैन व अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में नेताजी की जीवनी व शिक्षा पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में सतेंद्र सिंह, उदेश कुमार, प्रीति शुक्ला, छाया तिवारी, हेमलता साहू आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रथम जिला स्तरीय साइकिल दौड़ प्रतियोगिता स्टेडियम में आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कुंवर आशीष सिंह व मुख्य वक्ता परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्र धर्मेंद्र गोस्वामी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विशिष्ठ अतिथि आशीष सिंह व मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र गोस्वामी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं की पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में छात्रा वर्ग में सोनम लोधी प्रथम, भावना द्वितीय व सरोज सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सभी को पुरस्कर व प्रमाण पत्र दिया गया।

छात्र वर्ग में अभय यादव ने प्रथम, रामसिंह कुशवाहा द्वितीय व शरमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन कुमार असाठी, पवन साहू, निमेश तिवारी, मोहर सिंह, शाश्वत श्रीवास्तव, संदीप जैन, शोभित जैन, मज्जू सोनी, फिरोज, अमित तिवारी, अभिषेक पटेरिया, संजीव शर्मा, संजय तिवारी, राहुल मोदी, धीरेंद्र शुक्ला, अजय नायक, महेंद्र पाल, गौरव जैन आदि उपस्थित रहे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिजयावन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की  जयंती मनाई गई। असर ललितपुरी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस पर देश को गर्व  है। प्रधानाध्यापिका नाजमीन  बेगम ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को नेताजी की तरह साहसी होना चाहिए। 

राम प्रधान जगदीश ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस अंतिम सांसों तक देश की  स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे। कार्यक्रम में अभिलाषा चौधरी, राजीव शर्मा,  शांति साध, रिहाना परवीन, कोसर परवीन, अयोध्या प्रसाद साहू, सुजाता रजक,  रश्मि व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें