ललितपुर। शनिवार को तकनीकी और परिचालन कारणों से कई ट्रेनें देरी से आईं। अप और डाउन रूट की कई एक्सप्रेस ट्रेनें दो से चार घंटे विलंब से चलीं।
डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से सुबह 6.04 बजे पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस 1.52 घंटा देरी से सुबह 7.51 बजे आई। सूबेदार गंज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा विलंब होकर दोपहर 3.04 बजे आई। पंजाबमेल एक्सप्रेस 1.43 घंटा देरी से दोपहर 2.33 बजे पहुंची। साबरमती एक्सप्रेस सवा दो घंटा विलंब से शाम 6.33 बजे आई। शताब्दी एक्सप्रेस 1.22 घंटा देरी से देर शाम 6.57 बजे पहुंची। हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के चार घंटे विलंब से देर रात 2.22 बजे आने की संभावना है।
अप रूट की ट्रेनों का विलंब
अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस सवा चार घंटा विलंब से देर रात सवा बारह बजे आने की संभावना है। उत्कल एक्सप्रेस भी चार घंटा देरी से देर रात 12.17 बजे पहुंचने की उम्मीद है। राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस सवा दो घंटा विलंब से देर रात सवा बारह बजे आ सकती है। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिचालन व तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनें विलंब से आईं। आरक्षित यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर ट्रेनों के विलंब की सूचना दी जा रही है।