फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नहीं कट रही रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। अनलॉक के तीन दिन बाद उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री को छोड़कर अन्य किसी भी तरह की रसीदें न कटने से अधिवक्ता एवं किसान काफी परेशान हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी बैंकों के बाहर साला बनवाने वालों को हो रही है। वही, जिम्मेदार लोग ऊपर से आदेश न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

किसानों को साहूकारों के भारी भरकम ब्याज से मुक्ति दिलाने के लिए कम ब्याज पर केसीसी बनाए जाते हैं, जिससे किसान अपना स्तर ऊंचा कर सकें। इसके लिए विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से केसीसी बनाने का काम होता है। केसीसी में उपनिबंधक कार्यालय के अभिलेखों के मुआयना की रसीद एवं सर्च अवश्य लगानी पड़ती है। अनलॉक के तीन दिन बाद भी उपनिबंधक कार्यालय में रसीद न कटने से अधिवक्ताओं एवं किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ताओं ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
=
- कुछ दिनों में मानसून आने वाला है। कई किसानों के केसीसी न बन पाने के कारण उन्हें अगली फसल की लागत के लिए साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर उधार पैसा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

- लक्ष्मन श्रीवास
- रसीदें न कटने से गांव- गांव से केसीसी बनवाने प्रतिदिन किसान तहसील आ रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- भानू प्रताप कुशवाहा, अधिवक्ता
-- लॉकडाउन के बाद से ही रसीदें कटना बंद हैं। ऊपर से आदेश आने के बाद ही रसीदें कटना शुरू होंगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को निर्णय लेना है।
- मोहम्मद सादिक, उपनिबंधक तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें