फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा दारोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो माह से अधिक समय से बिना बताए गायब चल रहे पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा को पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने निलंबित कर दिया है। दारोगा के साथ लखनऊ में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद लखनऊ कमिश्नर ने ललितपुर पुलिस अधीक्षक से इस मामले में पत्राचार किया था।
विज्ञापन

दारोगा राहुल राठौर ने ढाई माह पूर्व 26 सितंबर को ललितपुर पुलिस लाइन में अपनी आमद कराई थी। तीन दिन बाद ही वह 29 सितंबर को छुट्टी लेकर चला गया। उसे 04 अक्तूबर को उसे वापस लौटना था, लेकिन वह बिना बताए तभी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इसी दौरान 06 दिसंबर को लखनऊ के चिनहट में अयोध्या रोड स्थित ओमेगा अपार्टमेंट में राहुल राठुर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ममता सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद वहां की पुलिस ने पूछताछ के लिए दारोगा को हिरासत में ले लिया था और वहां के कमिश्नर ने ललितपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। लखनऊ कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दरोगा की अनुपस्थिति का ब्योरा तलब कर उन्हें निलंबित कर दिया है। दारोगा महिला के साथ लखनऊ के चिनहट स्थित अपार्टमेंट में लगभग एक वर्ष से लिव इन में रह रहा था।
विज्ञापन

---------
पुलिस लाइन में तैनात दारोगा राहुल राठौर लंबे समय से बिना बताए अनुपस्थित चल रहा था, जिसके चलते उसे निलंबित किया गया है।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें