फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नर्सिंग कॉलेज में सत्र 2025-26 में शुरू हो सकती है पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में शैक्षिक सत्र 2025-26 में नर्सिंग की शिक्षा मिलेगी। ग्राम अमरपुर हाईवे पास निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। तीन माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कुछ भवनों का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। सत्र शुरू होने से पहले कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि भवन तैयार व सुविधाएं होने के साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई शुरू होगी।
जिले में अब तक नर्सिंग कॉलेज की सुविधा नहीं है। जनपद के युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में सीमित युवा ही बाहर पढ़ाई को पहुंच रहे हैं। कारण बाहर पढ़ाई का खर्च अधिक आ जाता है। ऐसे में निर्धन युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई करने में आर्थिक समस्या आ रही थी।
विज्ञापन

बीते वर्ष प्रदेश सरकार ने जनपद को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी थी। अमरपुर हाईवे के समीप मेडिकल कॉलेज के सामने ही नर्सिंग कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। वर्ष 2024 में 9.78 करोड़ से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वर्ष अगस्त 2025 तक कार्य पूर्ण कर सुपुर्द किया जाना है।
इसके लिए कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम ने कार्य तेज कर दिया है। भवन की अधिकांश दीवार पूर्ण हो गई हैं। दीवारों का प्लास्टर किया जा रहा है। दो मंजिला भवन वाली इमारत का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में भवन का कार्य समय से हो गया तो शैक्षिक सत्र 2025-26 में सितंबर माह में काउंसलिंग के बाद नर्सिंग कॉलेज में 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुछ भवनों का कार्य अंतिम चरण में है। समय से कार्य पूर्ण होने व सुविधाएं होने पर कॉलेज का संचालन शुरू किया जाएगा।
-डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें