अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रॉयल एजूकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित रॉयल एकेडमी 70 फीसदी से अधिक अंक वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा। विद्यालय प्रबंधक कौस्तुभ चौबे ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को करीब 20 लाख रुपये की स्कॉलरशिप देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कई ऐसे गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थी हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अच्छी शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। इनके लिए रॉयल एकेडमी द्वारा 17 मई को 20 लाख रुपये की स्कॉलरशिप एवं जनपद के सभी बोर्ड के 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह 17 मई को रॉयल एकेडमी विद्यालय परिसर में मार्कशीट की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित हों। रजिस्ट्रेशन एवं सम्मान समारोह में प्रतिभागी बनें और विद्यालय द्वारा दिये जा रहे स्कॉलरशिप का लाभ लें।