फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 577 में 540 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 577 में 540 लोगों ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन में वरिष्ठ नागरिकों में 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजन श्रेणी के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है। यहां की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में इस श्रेणी के 12 हजार 959 मतदाता सूची में दर्ज हैं, जिनमें से 577 मतदाताओं ने इस विकल्प को चुना था। मतदान के लिए 40 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार 14 एवं 15 मई को मतदान दलों ने ललितपुर एवं महरौनी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराया। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 3406 हैं, जिनमें से 102 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना था। दिव्यांग मतदाता 2713 हैं, जिनमें से 72 मतदाताओं ने यह विकल्प चुना था। इस प्रकार कुल 174 में 161 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 3105 हैं, जिनमें से 229 मतदाताओं ने व दिव्यांग मतदाता 3735 में से 174 मतदाताओं ने यह विकल्प चुना था। विधानसभा क्षेत्र महरौनी में कुल 403 में 379 मत डाले गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने स्वयं इसका निरीक्षण किया। सहायक रिटर्निंग ऑफीसर ललितपुर व महरौनी की देखरेख में मतदान कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें