ललितपुर। छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच नवाचार, रचनात्मकता और समस्याओं के समाधान की भावना जागृत करने के लिए उन्हें विकसित भारत बिल्डथॉन से जोड़ा जाएगा। छात्र विकास भारत के लिए विचार-मंथन का हिस्सा बनेंगे। बिल्डथॉन 13 अक्तूबर को सभी स्कूलों में आयोजित किया जाएगा।
विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। अब कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की गई है। अब छात्र-छात्राएं विकसित भारत के लिए विचार-मंथन का हिस्सा बनेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।