संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान सहायता कक्ष (ग्रीवांस सेल) के जरिये हो सकेगा। सहायता कक्ष में परीक्षार्थियों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
20 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया था। अब विद्यालयों में मार्कशीट पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी सुधरवाने के लिए यूपी बोर्ड ने समाधान कक्ष सक्रिय किया है। इस सेल में ऐसे छात्र जिनकी मार्कशीट में जन्मतिथि, विषय, अंक में त्रुटि या परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित कर देने जैसी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सेल इन शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करेगा।