अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शासन के विस्तृत आदेश के बाद भी कुछ विद्यालय समाचार पत्र बच्चों को पढ़ाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। यह स्थित तब है जब बीएसए ने आदेश के अनुपालन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।
शासन ने 23 दिसंबर को जारी आदेश में प्रदेश के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ने की अभिरुचि विकसित करने एवं स्क्रीन टाइम कम करने के लिए दिशानिर्देश दिए थे। रीडिंग कैंपेन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुस्तकों के साथ साथ-साथ समाचार पत्रों को भी विद्यालय की दैनिक पठन संस्कृति का अनिवार्य अंग बनाने की बात कही गई थी।
सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपुरा और प्राथमिक विद्यालय गोविंद सागर में बच्चों को समाचार पत्र पढ़ने के संबंध में प्रधानाध्यापिका ने साफ कह दिया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नीतू कुमारी के निर्देश के बाद ही आदेश का अनुपालन करेंगी।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नीतू कुमारी ने कहा कि उन्हें अभी कोई ऐसा आदेश नहीं मिला है।