फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं ने देखा प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण के जरिए देखा। शिक्षकों ने छात्रों को एलईडी टीवी और मोबाइल फोन के जरिए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया। प्रधानमंत्री को सुनकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। शासन ने इसे कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण छात्रों को दिखाने के निर्देश जारी किए थे। ऐसे विद्यालय जहां एलईडी टीवी लगी है, वहां पर शिक्षकों ने कार्यक्रम को लाइव दिखाने की व्यवस्था की, वहीं जिन विद्यालयों में टीवी की व्यवस्था नहीं थी वहां शिक्षकों ने अपने मोबाइल फोन के जरिए कार्यक्रम को सजीव दिखाने की व्यवस्था की। निर्धारित समय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा शुरू की। विद्यार्थियों ने कहा कि वार्षिक परीक्षा को लेकर मन में जो उलझन व तनाव था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सहज तरीके से दूर किया। प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। परीक्षा को लेकर छात्रों में बना तनाव दूर होगा और वह बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें