फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ''परख'' से छात्रों की समझ का होगा आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कक्षा तीन, छह और नौ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर के आकलन के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण आयोजित होगा। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, जिनमें 1.39 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके साथ 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, इनमें करीब 40 हजार छात्र पढ़ाई करते हैं। बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहतर करने के लिए निपुण भारत मिशन अभियान सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब कक्षा तीन, छह एवं नौ के छात्र-छात्राओं की समझ के स्तर को जांचने के लिए राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रत्येक शनिवार को कक्षा तीन व छह के छात्र-छात्राओं का ओएमआर आधारित आकलन कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अभ्यास कार्य/रेमिडियल शिक्षण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार छात्रों की क्षमताओं का आकलन करने के लिए यह सर्वे होगा। इस सर्वे में बच्चों से ओएमआर तकनीक से सवाल पूछे जाएंगे, बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे के नतीजों के आधार पर बच्चों की क्षमताओं की अच्छी तरह से परख हो सकेगी। जिले और ब्लॉक स्तर पर सर्वे की रिपोर्ट तैयार होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख को लेकर सभी को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें