फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चित्रकला में छात्रों ने उकेरे यातायात नियमों के संकेतक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौरा कलां में हुई सड़क सुरक्षा की प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को ब्लॉक जखौरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां में सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने यातायात नियम और यातायात नियमों के संकेतकों की पेंटिंग बनाई।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात नवंबर माह चल रहा है। इसमें यातायात पुलिस जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। वहीं, स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ब्लॉक जखौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौराकलां में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और कागज पर यातायात नियमों को लेकर सड़कों के संकेतकों की पेटिंग बनाई। वहीं कुछ छात्रों ने यातायात नियमों के बारे में लिखा। बताया कि इसके पालन करने पर दुर्घटना की संभावना कम रहती है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापिका हबीबा बानो सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें