फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों के छात्र अब खाएंगे बाजरे से बना लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवंबर से मूंगफली की चिक्की, गजक और भुना हुआ चना भी मिलेगा खाने को
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों मेें पढ़ने वाले बच्चों को आने वाले दिनों में मध्यांह भोजन में मूंगफली की चिक्की, गजक और मोटे अनाज बाजरा से बना लड्डू खाने को मिलेगा। इसके लिए प्रति छात्र पांच रुपये की लिमिट रखी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आने वाले सर्दियों के मौसम में यह व्यवस्था लागू होगी।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। जिनमें करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूलों में पंजीकृत छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत बनी रहे, इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास और योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें किताबें, वर्कबुक निशुल्क दी जाती है। साथ में डीबीटी के जरिए अभिभावकों के खाते में जूता, मोजा, बैग, ड्रेस, स्वेटर, पेंसिल के लिए 1200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से भेजे जाते हैं। मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को विद्यालय में ही गर्म खाना खिलाया जाता है। जोकि मेन्यू के अनुसार बनाया जाता है। इसके लिए विद्यालयों में रसोई और खाना बनाने के लिए मानदेय पर रसोइया तैनात किए गए हैं। अब शासन ने विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को मूंगफली चिक्की, गुड-तिल व मूंगफली की गजक, मोटे अनाज से बना लड्डू या भुना हुआ चना प्रत्येक छात्र को कम से कम 50 ग्राम दिया जाएगा। यह पोषक तत्व वाली चिक्की, गजक, लड्डू या भुना हुआ चना नवंबर माह से देने की तैयारी है। सबकुछ ठीक रहा तो नवंबर माह से स्कूली बच्चों को चिक्की, गजक, लड्डू या भुना हुआ चना खाने के लिए मिलने लगेगा। इसके लिए शासन ने प्रति छात्र पांच रुपये की ग्रांट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मध्यांह भोजन योजना के तहत छात्रों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए चिक्की, गजक, लड्डू या भुना हुआ चना नवंबर माह से देने की तैयारी है। शासन से निर्देश जारी होने के बाद जिले के विद्यालयों में यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कपिल दुबे, जिला समन्वयक मिड-डे मील योजना
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें