फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल संरक्षण और स्वच्छ पानी को लेकर छात्रों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को स्वच्छ पानी के इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया। साथ में एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजयी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा और प्राथमिक विद्यालय पनारी में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत एक जन जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूली बच्चों को स्वच्छ जल के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय में स्वच्छता क्लब का गठन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। कला प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कला प्रतियोगिता में बच्चों ने जल संरक्षण का संदेश देने वाले चित्र उकेरे और स्वच्छता मिशन के संदेश देने वाली कलाकृतियां बनाईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में ज्योति कुशवाहा प्रथम, विनय प्रताप सिंह दूसरे, देव सिंह तीसरे, सुमन चौथे और आरुषी पांचवें स्थान पर रही। विजयी छात्राें को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ प्रतिज्ञा और कविता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश जायसवाल, सहायक अध्यापक मोहम्मद मुनीर, उर्वशी साहू, दिलीप सेन, अंजली कुशवाहा, हेमलता, राजकुमार, मोहम्मद शाकिर के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें