ललितपुर। समाजवादी छात्रसभा ने बुधवार को पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया। विधानसभा क्षेत्र के पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय में छात्रों और युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी देकर अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के हक एवं अधिकारों की बात केवल समाजवादी पार्टी ही प्रमुखता से विधानसभा एवं संसद में उठाती है। बताया गया कि यह अभियान को आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव रवि खटीक, दीपक सेन, यागवेंद्र यादव, फैजपुर, फैजान अली, अंकुश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद